अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार बाइक से टकराई, चालक घायल
-सलामतपुर थाने के स्टेट हाइवे 18 पर घोड़ापछाड़ पुल के पास की घटना
-कार और मोटरसाइकिल चालक ने आपसी सहमति से किया समझौता
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शुक्रवार दोपहर के समय भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर कार चालक ने अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे कुत्ता तो बच गया लेकिन मोटरसाइकिल चालक को चोटें आ गईं। जानकारी मिलते ही सलामतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को थाने ले आईं। घायल का प्राथमिक उपचार सलामतपुर स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। वहीं दोनों ही वाहन चालकों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर के समय भोपाल विदिशा हाइवे 18 के घोड़ापछाड़ पुल के पास भोपाल से विदिशा की और जा रही कार एमपी04 ईडी 3701 के चालक मनीष पिता प्रमोद कुमार आचार्य निवासी ग्राम शिरगन थाना ललितपुर उत्तरप्रदेश की कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। जिसको बचाने के चक्कर में पास ही चल रही मोटरसाइकिल में टक्कर लग गई। जिससे देवेन्द्र वर्मा पिता रामसिंह वर्मा निवासी सर्वधर्म कालोनी कोलार रोड भोपाल को चोटें आ गईं। घायल का सलामतपुर पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया और मामले को जांच में लिया। वहीं दोनों वाहन चालकों ने पुलिस को कोई कार्रवाई नही करने का आवेदन दिया और समझौता कर लिया।
स्थानीय रहवासियों की मांग हाइवे 18 शीघ्र हो 4 लाईन, तब आएगी हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लाइन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लाइन करने की मांग की है।
प्रतिदिन हाइवे से निकलते हैं छोटे बड़े 10 हज़ार वाहन-----भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग दस हज़ार वाहन निकलते हैं जिनमें लगभग दो सौ यात्री बसें भी शामिल हैं जो विदिशा, रीवा, टीकमगढ़,छतरपुर, सागर ,बीना, ललितपुर , झाँसी कानपुर, लखनउ और इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डंपर, ईंट, ढोने वाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी डियूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।
इनका कहना है।
शुक्रवार दोपहर के समय घोड़ापछाड़ पुल के पास हाइवे पर अचानक कार के सामने आए कुत्ते को बचाने में कार से मोटरसाइकिल में टक्कर लग गई। जिसकी वजह से मोटरसाइकिल चालक को मामूली चोटें आ गईं। दोनों वाहन थाने ले आए थे। बाद में दोनों वाहन चालकों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य