भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर 2 मोटरसाइकिलों की आमने सामने भिड़ंत, 4 घायल
–आपसी समझौते से सुलझा मामला
-स्थानीय रहवासियों ने हाइवे 18 को 4 लाइन करने की मांग की
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र के भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पल्सर मोटरसाइकिल भोपाल से गुलाबगंज की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल बरजोरपुर से अंबाड़ी की ओर जा रही थी। दोनों की टक्कर इतनी तेज थी कि चारों सवार ज़मीन पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता हो गया है और किसी भी पक्ष ने थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
तेज़ रफ़्तार वाहनों पर रायसेन यातायात विभाग नही करता कार्रवाई---भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 और नेशनल हाइवे 146 पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बसें और अन्य छोटे बड़े वाहन नियम विरुद्ध दौड़ रही हैं। जिनका आरटीओ द्वारा कभी भी फिटनेस या परमिट चेक नहीं किया जाता है। इन यात्री बसों के संचालकों द्वारा यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि रायसेन आरटीओ प्रतिदिन सलामतपुर, दीवानगंज, त्रिमूर्ति चौराहा, सांची आदि जगहों पर चेकिंग कर रहे हैं। लेकिन उनको ये तेज़ रफ़्तार वाहन, लंबी दूरी की बसें और भोपाल विदिशा जाने वाली यात्री बसें नज़र नही आ रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने कहा है कि अगर शीघ्र ही ऐसी बसों पर कार्रवाई नही की गई तो इस तरह की गंभीर दुर्घटनाएं होती रहेंगी।स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि इन बसों पर नियंत्रण किया जाए। अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
स्थानीय रहवासियों की मांग शीघ्र हो 4 लाईन, तब आएगी हादसों में कमी---भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लाइन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लाइन करने की मांग की है।
इनका कहना है।
भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर 2 बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई थी। जिसमें कुछ युवकों को मामूली चोटें आईं थी। दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता हो गया है और किसी भी पक्ष ने थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
सुनील शर्मा, प्रभारी थाना सलामतपुर।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर