NH पर हादसों का सिलसिला जारी, संबोधि होटल के सामने जीप के पीछे घुसी बाईक, 2 घायल
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर संबोधि होटल से लेकर कलारी तक के मार्ग पर आए दिन कोई न कोई हादसा सामने आ रहा है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में रोष और भय का माहौल व्याप्त है। शुक्रवार को एक और दर्दनाक दुर्घटना ने फिर से यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विदिशा से इलाज कराकर लौट रहे ग्राम मेढ़की निवासी भाई-बहन दीपक अहिरवार (24 वर्ष) और अनीता अहिरवार (19 वर्ष) जब अपनी प्लेटिना बाइक से सांची होकर घर लौट रहे थे, तभी संबोधि होटल के सामने एक जीप अचानक उनके आगे आकर रुक गई। सड़क पर अचानक आई इस रुकावट के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई और तेज गति के कारण दोनों भाई-बहन जीप से जा भिड़े। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं।हादसे के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सांची के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। शिव मंदिर चौराहा, गुलगांव चौराहा और संबोधि होटल क्षेत्र पहले भी कई जानलेवा हादसों के गवाह बन चुके हैं। लोगों का आरोप है कि बार-बार हादसे होने के बावजूद न तो ट्रैफिक पुलिस की कोई तैनाती होती है और न ही स्पीड कंट्रोल के कोई स्थायी उपाय किए गए हैं। चौराहों पर ट्रैफिक संकेतक तक नहीं हैं, जिससे अनियंत्रित वाहन दुर्घटनाओं को न्योता देते हैं।
क्षेत्रीय नागरिकों ने मांग की है कि इन संवेदनशील चौराहों पर यातायात नियंत्रण के लिए स्थायी पुलिस चौकी, स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। लोगों का यह भी कहना है कि हादसे के बाद पुलिस की कोई कार्रवाई या उपस्थिति नज़र नहीं आती, जिससे लापरवाही और भी अधिक उजागर होती है।यदि प्रशासन ने शीघ्र ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में और भी बड़ी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर