चिरायु अस्पताल के MBBS छात्रों पर मधुमख्खियों का हमला, 6 घायल, हलाली डेम की घटना

-हलाली डेम पर आए दिन होते रहते हैं हादसे, नही हैं सुरक्षा के इंतेज़ाम
-बड़ी संख्या में हलाली डेम पर भोपाल विदिशा रायसेन से पिकनिक मनाने आते हैं पर्यटक
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शुक्रवार को हलाली डैम पर पिकनिक मनाने आए मेडिकल के छात्रों पर मधुमख्खियों ने हमला कर दिया।6 छात्रों को मधुमक्खी ने डंक मारकर घायल कर दिया। जिन्हें बेरखेड़ी चौराहा के निजी अस्पताल लाया गया। सभी छात्र चिरायु हॉस्पिटल भोपाल के एमबीबीएस के छात्र हैं। यह सभी हलाली डैम पिकनिक मनाने आए थे। इसी दौरान मधुमख्खियों ने हमला कर दिया।सभी छात्रों की स्तिथि अब ठीक बताई जा रही है। वहीं चिरायु हॉस्पिटल से आई एंबुलेंस से सभी छह छात्रों को भोपाल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी भी तत्काल मौके पर पहुंच गए थे। और सभी छात्रों को प्राथमिक उपचार के लिए बेरखेड़ी स्तिथ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि हलाली डेम पर बड़ी संख्या में पर्यटक भोपाल, विदिशा और रायसेन से पिकनिक मनाने आते हैं। जबकि यहां पर सुरक्षा के कोई भी इंतेज़ाम नही है। यहां पर हर साल कई पर्यटकों की जान चली जाती है। उसके बाद भी शासन प्रशासन यहां पर सुरक्षा के माकूल इंतेज़ाम नही कर रहा है।
इन छात्रों पर किया है हमला--घटना शुक्रवार दोपहर 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। भोपाल चिरायु अस्पताल के एमबीबीएस के छात्र प्रशांत, उत्कर्ष, सक्षम, अभय गुप्ता, ऋषभ ओर सार्थक पिकनिक मनाने हलाली डेम के जंगल आए थे। यह सभी छात्र पेड़ के नीचे खाना बना रहे थे। उसी पेड़ पर मधुमख्खियों का छत्ता था जो धुंए से बिचक गया और उन्होंने छात्रों पर हमला कर दिया। सभी छात्र जान बचाने के लिए भागे लेकिन फिर भी सभी छात्रों को मधुमख्खियों ने डंक मारकर घायल कर दिया। जानकारी मिलते ही चिरायु अस्पताल से भी डॉक्टरों की टीम बेरखेड़ी चौराहा पर आ गई और छात्रों को भोपाल चिरायु अस्पताल ले गई।
इनका कहना है।
हलाली डेम के जंगल में भोपाल चिरायु अस्पताल के 6 एमबीबीएस छात्र पिकनिक मनाने आए थे। जहां पर मधुमख्खियों ने उन पर हमला कर दिया। घटनास्थल तो हमारे क्षेत्र में नही आता फिर भी हमने छात्रों की मदद कर दी थी। सभी छात्र अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।