भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर पल्सर मोटरसाइकिल ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 3 घायल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर भोपाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पल्सर मोटरसाइकिल ने आगे चल रही एक अन्य मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक सवारों सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल्हाड़ियां निवासी मंटू शर्मा अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे पल्सर चालक गगन पाल ने मंटू की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मंटू शर्मा और पल्सर पर सवार गगन पाल व एक अन्य युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस एवं डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सांची सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पल्सर चालक गगन पाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे विदिशा रेफर किया गया है।
स्थानीय रहवासियों की मांग हाइवे 18 शीघ्र हो 4 लाईन, तब आएगी हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लाइन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लाइन करने की मांग की है।
इनका कहना है।
पल्सर मोटरसाइकिल ने आगे चल रही एक अन्य मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे 3 लोगों को चोटें आईं हैं।जानकारी मिलते ही घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है। लेकिन दोनो ही पक्षों ने कोई कम्प्लेंट नही की है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर