सलामतपुर रेल्वे ओवरब्रिज पर देर रात गड्ढे में गिरकर स्कूटर चालक युवक घायल, सांची से विदिशा रेफर
-भोपाल से प्लेजर स्कूटर से झांसी उत्तर प्रदेश जा रहा था युवक
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रेलवे ओवरब्रिज पर देर रात एक युवक गहरे गड्ढे में स्कूटर का पहिया जाने के कारण गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे बैठे परिजनों को भी चोटें आईं हैं। सलामतपुर पुलिस ने जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को सांची अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर युवक को विदिशा रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार की रात्रि लगभग पौने बारह बजे भोपाल से झांसी उत्तरप्रदेश हीरो प्लेजर स्कूटर यूपी93 बीएम 0774 से जा रहे आकाश देवलिया पिता गोपाल देवलिया निवासी झांसी उत्तरप्रदेश रास्ते में सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के गहरे गड्ढों में स्कूटर का अगला पहिया जाने की वजह से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ स्कूटर पर पीछे बैठे परिवार के सदस्यों को भी मामूली चोटें आईं हैं। सांची अस्पताल में आकाश के रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद उसे घायल अवस्था में विदिशा रेफर किया गया है। गौरतलब है कि सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज में बहुत ही गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिनकी वजह से आए दिन यहां पर मोटरसाइकिल सवार गिरकर अपने हाथ पैर तुड़वा रहे हैं। इतना सब होने के बाद भी ज़िम्मेदार इस और ध्यान ही नही दे रहे हैं।






























सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप