सड़क दुर्घटना में एक आरक्षक की मौत, रायसेन एसपी के स्टेनो ललित मार्को गंभीर घायल, भोपाल रैफर
सत्येन्द्र जोशी रायसेन। (IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र)
रायसेन के गोपालपुर मंदिर के पास अभी रात करीब 12:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक स्कूटी सवार तेज रफ्तार ट्रक के नीचे जा घुसा।इस दर्दनाक हादसे में रायसेन में पुलिस आरक्षक नमन मुद्गल की मृत्यु हो गई है तथा रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के स्टेनो ललित मार्को गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है। मृतक पुलिस आरक्षक अनुकंपा नियुक्ति पर पुलिस में भर्ती हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया।
रायसेन SP के स्टेनो ललित कुमार को गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके सर में चोट आई है। भोपाल रेफर किया-- सूचना मिलते ही रायसेन एसडीओपी प्रतिभा शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई थीं। घायल एवं मृतक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। एसडीओपी ने बताया कि सड़क दुर्घटना वाकई इतनी गंभीर थी कि हम मौके पर पहुंचने के बाद इन्हें पहचान भी नहीं पाए तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। एसडीओपी ने बताया एसपी स्टेनो श्री मार्को को सर में गंभीर चोट आई है भोपाल रेफर किया गया है।

सलामतपुर में स्ट्रीट डॉग का आतंक 12 लोगों को काटा, घर के बाहर खेल रहे बच्चे और बड़ों को भी निशाना बनाया
बांसखेड़ा में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, 14 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
सड़क दुर्घटना में एक आरक्षक की मौत, रायसेन एसपी के स्टेनो ललित मार्को गंभीर घायल, भोपाल रैफर
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (30 मार्च 2026)
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
जंगल क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्त कार्यवाही, दो वाहन जब्त
भारत में हवाई सेवाओं का विस्तार अकल्पनीय, अब हर तबके के लिए संभव हुई हवाई यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माँ नर्मदा के आशीर्वाद से प्रदेश में बह रही है विकास की नई धारा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 405 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार
राष्ट्रीय फलक पर कोरिया- 'मन की बात' में 5 प्रतिशत जल संरक्षण मॉडल की सराहना