बांसखेड़ा में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, 14 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के ग्राम बांसखेड़ा में मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन गुरु रविदास मंदिर सेवा समिति बांसखेड़ा के तत्वावधान में रविदास कॉलोनी में किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, शोभायात्रा सुबह 9:00 बजे गुरु रविदास मंदिर सांची से प्रारंभ होगी, जो सांची बस स्टैंड स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ेगी। यात्रा गुलगांव चौराहा, ग्राम गुलगांव, ऐरन, चिरौली, फूलबाग, सरचंपा और चिलवाहा होते हुए बांसखेड़ा स्थित गुरु रविदास मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगी। समापन स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही, क्षेत्र में जगह-जगह पंपलेट चिपकाकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है।

सलामतपुर में स्ट्रीट डॉग का आतंक 12 लोगों को काटा, घर के बाहर खेल रहे बच्चे और बड़ों को भी निशाना बनाया
बांसखेड़ा में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, 14 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
सड़क दुर्घटना में एक आरक्षक की मौत, रायसेन एसपी के स्टेनो ललित मार्को गंभीर घायल, भोपाल रैफर
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (30 मार्च 2026)
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
जंगल क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्त कार्यवाही, दो वाहन जब्त
भारत में हवाई सेवाओं का विस्तार अकल्पनीय, अब हर तबके के लिए संभव हुई हवाई यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माँ नर्मदा के आशीर्वाद से प्रदेश में बह रही है विकास की नई धारा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 405 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार
राष्ट्रीय फलक पर कोरिया- 'मन की बात' में 5 प्रतिशत जल संरक्षण मॉडल की सराहना