हाइवे 18 भदभदा पर शराब से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरे कार्टून, क्वार्टर लेने उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
-हादसे में क्लीनर को आईं चोटें, अस्पताल रेफर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 के भदभदा क्षेत्र में मंगलवार को एक हादसा हो गया, जब शराब से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को अचानक नींद का झोंका आने के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरे शराब के कार्टून सड़क पर बिखर गए। आसपास के लोग शराब के क्वार्टर उठाने के लिए के लिए पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने लोगों को शराब के क्वार्टर उठाने से रोका। बताया जा रहा है कि ट्रक खंडवा से छतरपुर के वेयरहाउस जा रहा था। हादसे में क्लीनर घायल हो गया, जिसके सिर में चोट आई है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी यहां पर सब्जी लेने विदिशा जा रहे एक सवारी ऑटो को विदिशा की ओर से आ रही है तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गए। वहीं ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा भी एमजी हेक्टर कार के चालक को नींद का झोंका आने के कारण हुआ था।
हाइवे की वजह से हाइवे 18 बना खूनी हाइवे--- भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, सांची, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस भी इस सड़क को 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि एनएच 146 और स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर, सांची व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।

सांची यूनिवर्सिटी में विदेशी विद्यार्थियों की बुद्ध वंदना से गूंजा परिसर, समानता और न्याय के मूल्यों पर दिया ज़ोर
हाइवे 18 भदभदा पर शराब से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरे कार्टून, क्वार्टर लेने उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
सांची में सहकारिता सदस्यता शिविर, 150 से अधिक किसान जुटे, 11 नए सदस्य बने
मुंडन की तैयारी में कहासुनी युवक लापता, मोबाइल भी बंद
गैस लीकेज से कच्चे मकान में भड़की आग, युवक की सूझबूझ से टला बड़ा विस्फोट
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव