अंबाडी भैरो बाबा धार्मिक स्थल में आसामाजिक तत्वों ने तंत्र-मंत्र पूजा पाठ कर फैलाई गंदगी, ग्रामीणों में आक्रोश
-ग्रामीणों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को दिया आवेदन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाने के ग्राम अम्बाड़ी से पुरानी चौकी रोड पर स्थित प्रसिद्ध भैरो बाबा धार्मिक स्थान में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तंत्र-मंत्र गतिविधियां किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार इन तत्वों ने भैरो बाबा स्थान में न केवल तांत्रिक क्रियाएं कीं गईं, बल्कि मंदिर परिसर में स्थापित बाबा के घोड़े की प्रतिमा को भी गिरा दिया और वहां गंदगी भी फैलाई गई है। वहीं पूजा पाठ का सामान फेंक दिया गया है। भैरो बाबा स्थान के पुजारी रामसरूप साहू ने जब सोमवार सुबह भैरव बाबा स्थान परिसर में यह दृश्य देखा, तो उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीणों ने दीवानगंज पुलिस चौकी में एक आवेदन पत्र देकर मांग की है कि इस घटना की गंभीरता से जांच की जाए और जो भी व्यक्ति इस कृत्य के पीछे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर