"खबर का असर" त्रिमूर्ति चौराहे पर सड़क के जानलेवा गड्ढे की अधिकारियों ने ली सुध, मरम्मत कर गड्ढे को किया बंद
-काफी समय से गड्ढे की वजह से आए दिन हो रहे थे हादसे
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
त्रिमूर्ति चौराहे पर सड़क में हुए एक गहरे गढ्ढे की वजह से राहगीर आए दिन हादसे का शिकार हो रहे थे। इस गड्ढे में पानी भर जाता है तो वाहन चालकों को गड्ढे होने का अंदाज़ नही लग पाता था। और वह दुर्घटना का शिकार हो जाते थे। यह गड्ढा रायसेन की और जाने वाली सड़क के जोड़ पर स्तिथ था। इस जन समस्या की खबर 30 जून को IND28 न्यूज़ वेबसाइट ने त्रिमूर्ति चौराहे पर सड़क का गड्ढा बना जानलेवा, हो रहे हादसे शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के बाद ज़िम्मेदार नींद से जागे और शुक्रवार को इस गहरे गड्ढे की मरम्मत कर उसे बंद कर दिया गया है। स्थानीय रहवासी ऋतिक साहू, आशीष राजपूत, जीवन सेन, मनोहर पाल ने समस्या का समाधान होने पर IND28 न्यूज़ वेबसाइट का आभार व्यक्त करते हुए बताया की सड़क में हुए गहरे गड्ढे के कारण प्रतिदिन मोटरसाइकिल चालक और पैदल राहगीर गिर कर घायल हो रहे थे। बारिश का मौसम शुरू होने के बाद समस्या और बढ़ गई थी। क्योंकि सड़क पर पानी भरा गया है। और गड्ढे होने का पता नही चल पाता है। कई बार शिकायत के माध्यम से ज़िम्मेदार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी गड्ढे का पेंचवर्क अभी तक नही हो रहा था। लेकिन IND28 न्यूज़ वेबसाइट में खबर लगने के बाद नेशनल हाइवे के ज़िम्मेदार अधिकारी नींद से जागे और शुक्रवार को गड्ढे की मरम्मत कर बंद कर दिया गया है।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर