IND28 की खबर का असर...अंबाडी गांव के हितग्राहियों की पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त आई खातों में
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सांची विकासखंड के ग्राम अंबाडी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को दूसरी किस्त की राशि नहीं मिल पाने से काफी समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण कार्य ठप हो गए थे और हितग्राही परेशान थे। लेकिन 13 जुलाई को IND28 न्यूज़ वेबसाइट ने प्रधानमंत्री आवास की दूसरी क़िस्त अटकी, योजना बनी गरीबों के लिए सिरदर्द, बारिश में गरीब परिवार बेहाल शीर्षक के साथ यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया और जल्द ही कार्रवाई की। खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। अब ग्राम अंबाडी के हितग्राहियों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त की राशि पहुंच चुकी है। राशि आने के बाद हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे हैं और वे अब बिना किसी रुकावट के अपने मकान का निर्माण कार्य आगे बढ़ा रहे हैं। हितग्राहियों ने इसके लिए प्रशासन और IND28 न्यूज़ वेबसाइट दोनों का आभार व्यक्त किया है।
50 से 60 हितग्राहियों को नही मिली थी पीएम आवास की दूसरी क़िस्त--गांव में 50 से 60 हितग्राहियों को योजना के तहत पक्के मकान की स्वीकृति तो मिल गई थी, लेकिन दूसरी किस्त की राशि अटक जाने से निर्माण कार्य अधर में लटक गए थे। पहली किस्त मिलने के बाद गरीब हितग्राहियों ने अपने पुराने कच्चे मकान गिराकर निर्माण शुरू किया था। कई लोगों ने ईंट, गिट्टी, सीमेंट और सरिया उधारी पर लेकर काम चालू किया, लेकिन दूसरी किस्त अब तक न मिलने से वे न तो मकान पूरा कर पा रहे हैं और न ही उधार चुका पा रहे हैं। परिणामस्वरूप इन गरीब परिवारों पर कर्जदाताओं का दबाव बढ़ रहा है, वहीं कुछ लोग मजबूरी में किराए के घरों में शरण लिए हुए हैं। अब हितग्राही शांति बाई, लीला बाई, अंगूरी विश्वकर्मा, भगवान सिंह, धन सिंह सहित अन्य हितग्राही अपने अधूरे प्रधनमंत्री आवासों का निर्माण पूरा कर संकेगे।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर