-कुशवाह भवन के मामले में समाजविरोधी कार्य करने वालों का निष्कासन करने का प्रस्ताव किया पास 

नसीम अली भोपाल। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

मप्र प्रांतीय कुशवाह समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को अंजलि काॅम्प्लेक्स स्थित कुशवाह भवन में आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष योगेश मान सिंह कुशवाह ने संगठन द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।  प्रांतीय कुशवाह समाज के संरक्षक नारायण सिंह कुशवाह ने संगठन द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। कुशवाह ने बताया कि कि नवंबर में संगठन के चुनाव कराए जाएंगे, इसके लिए चुनाव अधिकारी का चयन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाह ने कहा कि जल्द ही कुशवाह भवन में छात्रों के लिए हॉस्टल की सुविधा शुरू की जाएगी। आवश्यक कार्यों व उपचार आदि के लिए भोपाल आने वाले समाजजनों को कुशवाह भवन में रुकने के लिए कमरों की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील कुशवाह ने संगठन के आय-व्यय का लेखा जोखा सामने रखा। प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह कुशवाह ने बताया कि संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष तुलसीराम कुशवाह, भोपाल जिला अध्यक्ष एडवोकेट कैलाश कुशवाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष ओमवती कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदर सिंह कुशवाह (राजगढ़), रणवीर सिंह कुशवाह (गुना), संगठन मंत्री खुशीलाल कुशवाह, बलवान सिंह कुशवाह, रायसेन जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाह, सागर जिला अध्यक्ष गोविंद कुशवाह, सीहोर जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यकारिणी बैठक में रायसेन, विदिशा, सागर, दमोह, नर्मदापुरम, सीहोर, देवास, ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, गुना, शिवुपरी, राजगढ़ समेत 25 जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कुशवाह समाज की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर ऐसे सदस्यों को कार्यकारिणी से बाहर करने का प्रस्ताव पास किया गया। अंजलि कॉम्प्लेक्स स्थित पांच हजार वर्गफीट में बने समाज के भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। मप्र प्रांतीय कुशवाह समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाह ने  कुशवाह भवन में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुशवाह भवन अवैध कब्जे के कारण पूरी तरह जीर्णशीर्ण स्थिति में था, इसकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। कोषाध्यक्ष सुनील कुशवाह ने भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने में सहयोग करने वाले सभी समाजजनों का आभार माना और इसके कानूनी पहलुओ से सभी को अवगत कराया।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28