महाराष्ट्र ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों का मुड़ियाखेड़ा पंचायत में भ्रमण
-पंचायती कार्यप्रणाली से हुए प्रभावित, सरपंचों ने किया आत्मीय स्वागत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन के सांची विकासखंड अंतर्गत आने वाले मुड़ियाखेड़ा पंचायत में शुक्रवार को महाराष्ट्र ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों का दल अध्ययन भ्रमण पर पहुंचा। इस अवसर पर उन्हें मध्य प्रदेश की पंचायत प्रणाली, विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई।सेमरा पंचायत के सरपंच भानु लोधी और मुड़ियाखेड़ा पंचायत की सरपंच सिया बाई ने शाल-श्रीफल भेंट कर फूल मालाओं से अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। सांची जनपद के अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा किए गए नवाचारों और विकास योजनाओं की जानकारी साझा की। अध्ययन भ्रमण पर आए अधिकारियों ने पंचायत के स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, मनरेगा और डिजिटल रिकॉर्ड संधारण जैसे कार्यों की सराहना की। इस दौरान सांची जनपद से प्रवीण त्रिपाठी, सचिव लक्ष्मी नारायण शाक्य, लीलाकृष्ण अहिरवार, मनोज लोधी, दिनेश कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर