रक्तदान करना मानव जीवन के लिए सबसे पुनीत कार्य: डॉ रवि
-रक्तदान के लिए आगे आए कंपनी कर्मचारी, शिविर में 30 लोगों ने किया रक्तदान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर क्षेत्र अंतर्गत वेलस्पन कंपनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सलामतपुर, सांची सहित कंपनी में कार्य करने वाले तीस कर्मचारियों ने आगे आकर रक्तदान किया।सांची सिविल स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी बीएमओ डॉ रवि राठौर ने बताया कि रक्तदान करना मानव जीवन के लिए सबसे पुनीत कार्य है। लोगों को रक्तदान करते रहना चाहिए। हमारे द्वारा भी समय-समय पर सलामतपुर, सांची और दीवानगंज अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। ताकि समय पर ज़रूरतमंदों को रक्त की कमी नही होने पाए। और अस्पताल में ही रक्त की आवश्यकता पूरी हो जाए। इसी के मद्देनजर जमुनिया खेजड़ा गांव में स्तिथ वेलस्पन कंपनी के रक्तदान शिविर में तीस कर्मचारियों ने रक्तदान किया है। रायसेन, सांची सलामतपुर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तपूर्ति के लिए सबसे बड़ा वर्ग युवाओं का ही है। बीएमओ डॉ रवि राठौर के प्रयासों के चलते रक्तदान शिविर में तीस यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान सांची सिविल स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ रवि राठौर अपनी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पूरे समय मौजूद रहकर रक्तदान कर रहे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते रहे। रक्तदान करने वाले में गजेंद्र मिश्रा, कृष्णकांत, समर, शैलेंद्र सिंह, विनय, अभिषेक सिंह, संदीप सिंह, दयाचंद, अनिल यादव, देवी प्रसाद, जितेंद्र तोमर, देवेंद्र, गब्बर, कुलदीप, आशीष, जितेंद्र, अनिल, महेंद्र, अमित, रवि कुमार, प्रीतेश, आर्यन यादव, भूपेंद्र, हरेंद्र सिंह सिकरवार, देवीलाल मालवीय, परेश पटेल, प्रतीक्षा चौधरी सहित सर्मेश कुमार ने रक्तदान किया। वहीं डॉ रवि राठौर ने कहा कि रायसेन जिला ब्लड बैंक में रक्त की कमी न हो इसके लिए क्षेत्र में लगातार शिविरों का आयोजन किया जाएगा।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर