सांची BMO ने किया दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण सोमवार को ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर बीएमओ रवि प्रकाश राठौर द्वारा किया गया। इस दौरान दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक भी उनके साथ मौजूद रहे। बीएमओ श्री राठौर ने बताया कि हाल ही में स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए सोमवार को मौके पर निरीक्षण किया गया है।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में फैली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई और जल्द ही व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। डॉक्टरों की कमी को लेकर उन्होंने आश्वासन दिया कि अब यहां एक डॉक्टर स्थायी रूप से पदस्थ रहेगा ताकि मरीजों को इलाज में कोई परेशानी न हो। सरपंच गिरजेश नायक ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने स्वास्थ्य केंद्र में सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य व्यवस्थाओं की मांग रखी, जिस पर बीएमओ ने सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सफाई, दवा उपलब्धता और स्टाफ की उपस्थिति भी जांची गई।






























सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप