भोपाल विदिशा हाईवे पर दीवानगंज पुलिस ने की वाहन चेकिंग, बिना हेलमेट वाहन चालकों के बनाए चालान
-6 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 2000 रुपए समन शुल्क वसूला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
दीवानगंज चौकी पुलिस ने भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों का जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी एसआई वरुण सक्सेना और पुलिस बल द्वारा दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट की जांच की गई। बगैर हेलमेट लगाए 5 वाहनों और 1 चालान बिना सीट बेल्ट कार चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर दो हजार रुपए समन शुल्क वसूला गया है। वाहनों की जांच कार्रवाई से चालकों में हड़ंकप मच गया।वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए रास्ता बदलकर भी जाते नजर आए। सलामतपुर थाने के प्रभारी का कहना है कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाना अनिवार्य है। बगैर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं बिना सीट बेल्ट कार चालकों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है।वाहन चैकिंग अभियान के दौरान समन शुल्क वसूल किया।कार्रवाई में मुख्य रूप से पुलिस ने हेलमेट व सीट बेल्ट को लेकर वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की और जुर्माना वसूल किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि हेलमेट लगाकर वाहन चलाने में चालक सुरक्षित यात्रा करता है। हादसे की स्थिति में वाहन चालक ने हेलमेट लगाए रहता तो उसे सिर की गंभीर चोट नहीं लगती और उसकी जान भी बच जाती है। इसलिए हेलमेट लगाकर दो पहिया चलाना अनिवार्य किया गया है। बगैर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला जा रहा है।कार्रवाई के साथ ही पुलिस हेलमेट के प्रति दो पहिया वाहन चालकों और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरुक भी कर रही है।
इनका कहना है।
भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर 6 वाहनो पर कार्रवाई की गई है। जिसमे बिना हेलमेट के 5 वाहनों और 1 कार चालक पर चालानी कार्रवाई कर 2 हज़ार रुपए समन शुल्क वसूला गया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर