सलामतपुर पुलिस ने 21 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा
-आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 21 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे के निर्देशन, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी एवं दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ढोलाघाट से अंबाड़ी मार्ग पर एक व्यक्ति कार्टून में अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक दिनेश राजपूत मौके पर पहुंचे और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।पूछताछ और कार्टून की जांच करने पर उसमें 21 क्वार्टर अवैध शराब पाई गई। पुलिस ने मौके से शराब ज़ब्त कर आरोपी गेंदालाल अहिरवार, निवासी बालमपुर के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। वहीं सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि नशामुक्त अभियान के तहत नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। स्कूल, कॉलेजों के आसपास स्थित दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। इसके अलावा होटल, ढाबा सहित अन्य स्थानों का भी आकस्मिक निरीक्षण कर जांच की जा रही है। जांच में नशीले, मादक पदार्थो का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं इनके खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही रोकथाम और जन समर्थन जुटाने के लिए गांव गांव जाकर स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
इनका कहना है।
मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाने से पुलिक स्टॉफ़ को मौके पर भेजा तो एक आरोपी को 21 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के विरुद्ध 34(1) आबकारी की कार्रवाई की गई है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर