रांची झारखंड का युवक द्वारकाधीश मंदिर सलामतपुर में दिन दहाड़े चोरी करते गिरफ्तार
-1 महीने पहले भी इसी चोर ने द्वारकाधीश मंदिर की दानपेटी तोड़कर की थी चोरी
-दूसरी बार फिर मंदिर में चोरी करने आया और पुलिस की सतर्कता के चलते हुआ गिरफ्तार
-आरोपी को रायसेन न्यायालय ने भेजा जेल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कहते हैं की कभी कभी ज़्यादा लालच भी इंसान को बर्बाद कर देता है। ऐसे ही एक मामले में सलामतपुर पुलिस ने एक चोर को द्वारकाधीश मंदिर में दिन दहाड़े चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसी चोर ने एक महीने पहले भी द्वारकाधीश मंदिर में दिन दहाड़े दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन दूसरी बार फिर से मंदिर में चोरी करने आया तो पुलिस की सतर्कता के चलते चोरी में कामयाब तो नही हो सका लेकिन पुलिस की गिरफ्त में ज़रूर आ गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दीपक मिंज आदिवासी पिता पेका मिंज उम्र 21 वर्ष निवासी विस्का नगरी थाना मांडर रांची झारखंड को थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने संदिग्ध परिस्थिति में कस्बे में घूमते हुए देखा तो उस पर नज़र रखी। आरोपी दीपक दिन दहाड़े ही द्वारकाधीश मंदिर में चोरी करने की नीयत से घुस गया और दानपेटी के कब्जे में पत्थर लगाकर लोहे की रॉड से तोड़ने का प्रयास करने लगा तभी थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने प्रधान आरक्षक संजय लोवंशी, हेत सिंह मीणा, आरक्षक रोहित गोस्वामी और रंजीत धाकड़ की मदद से पकड़ लिया। और थाने ले आए। यहां पर पूछताछ में दीपक ने 23 अप्रेल को द्वारकाधीश मंदिर में हुई चोरी को अंजाम देने की वारदात को भी कुबूल किया। और आरोपी के पास से कुछ नगदी और चोरी की वारदात में उपयोग की गई लोहे की रॉड ज़ब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी दीपक को बुधवार के दिन रायसेन न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
आरोपी दीपक ट्रेनों में भी चोरी की वारदात को दे चुका है अंजाम--
दीपक ने रांची झारखंड से लगभग 1 हज़ार किलोमीटर दूर स्तिथ सलामतपुर आकर द्वारकाधीश मंदिर में 23 अप्रैल को दिन दहाड़े दानपेटी का कब्ज़ा तोड़कर चोरी की थी। और दान की राशि लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने इस मामले में मंदिर के पुजारी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ 305 बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच में लिया था। पुलिस को काफी दिनों से इस चोर की तलाश थी। दीपक मंदिर में चोरी उस समय करता था जब पुजारी दिन में अपने घर खाना खाने चले जाते थे। और मंदिर सूना हो जाता था। लेकिन दूसरी बार फिर द्वारकाधीश मंदिर में चोरी करने आया और सलामतपुर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पूछताछ में दीपक ने बताया है कि उसने ट्रेनों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। अगर रेलवे पुलिस दीपक को रिमांड पर ले तो कई ट्रेनों में हुई चोरियों का खुलासा हो सकता है।
इनका कहना है।
दूसरी बार फिर से द्वारकाधीश मंदिर में चोरी करने आए आरोपी दीपक मिंज को रंगे हाथों चोरी करते हुए गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी के पास से कुछ नगदी और चोरी की वारदात में उपयोग होने वाली लोहे की रॉड ज़ब्त की है।आरोपी रांची झारखंड से आकर सलामतपुर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। बुधवार के दिन आरोपी युवक को रायसेन न्यायलय में पेश किया है। जहां से उसे जेल दिया गया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर