-सलामतपुर के राजीवनगर की घटना

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

राजीवनगर मोहल्ले में एक पोते ने अपनी ही 85 साल की बुजुर्ग दादी को ज़मीन पर पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग महिला के माथे पर गहरा घाव हो गया था। जिसे आरोपी पोते ने कपड़ा ठूसकर बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपी पोते प्रेम सिंह अहिरवार पर धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस का मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फरियादी बसंतीलाल अहिरवार पिता पन्नालाल अहिरवार निवासी मुरलीखेड़ी हाल निवासी राजीवनगर ने थाने में आकर जानकारी दी कि उनके बड़े बेटे प्रेम सिंह ने उनकी मां बटरी बाई जिनकी उम्र 85 वर्ष को धक्का देकर ज़मीन पर पटक दिया। जिसकी वजह से उनके माथे पर गहरा घाव हो गया। आरोपी ने बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती करने की बजाए घर पर ही घाव में कपड़ा ठूसकर भर दिया। जिससे उनकी जान को खतरा हो गया। वहीं पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

मुरलीखेड़ी गांव में बाड़े की ज़मीन बेचने पर हुआ है विवाद--बसंतीलाल अहिरवार मुरलीखेड़ी, गाडरखेड़ी और नरोदा गांव चौकीदार के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने अपनी चौकीदार अपने बेटे को दे दी। उनकी मां बटरी बाई के हिस्से में मुरलीखेड़ी गांव में बाड़े की ज़मीन थी। उसमें से आधा बाड़ा आरोपी प्रेम सिंह अहिरवार में 90 हज़ार रुपए में बेच दिया। इसी बात को लेकर इनका राजीवनगर में विवाद हुआ और पोते प्रेम सिंह अहिरवार ने अपनी बुजुर्ग दादी बटरी बाई को ज़मीन पर धक्का देकर पटक दिया। गिरने पर उनका सिर पत्थर पर पड़ा और माथे पर गहरा घाव हो जाने से वह ज़ख्मी हो गईं।

इनका कहना है।

राजीवनगर में पोते ने अपनी ही बुजुर्ग दादी को ज़मीन पर पटक दिया। जिसकी वजह से उनके माथे पर गहरा घाव हो गया। आरोपी पोते के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28