चोरों को नही है सलामतपुर पुलिस का ख़ौफ़, आइस्क्रीम वाले की सूझबूझ से पकड़े गए 3 चोर
-सलामतपुर में चोर दिन दहाड़े ही चोरी की वारदात को दे रहे हैं अंजाम
-आइसक्रीम बेचने वाले युवक को SP ने किया सम्मानित
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। चोर अब तो दिन दहाड़े ही चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि चोरों को पुलिस का खोफ नही है। ऐसे ही एक मामले में दिनदहाड़े सलामतपुर के एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने घुसे चोर आइस्क्रीम वाले संतोष प्रजापति की सतर्कता से पकड़ में आ गए। अगर आइसक्रीम बेच रहा युवक समय से पुलिस को जानकारी नही देता तो चोर भागने में सफल हो जाते। जानकारी के अनुसार, 25 मई को मोहल्ले में आइस्क्रीम बेच रहे व्यक्ति ने एक मकान में संदिग्ध गतिविधि देखकर तुरंत मोहल्लेवासियों और पुलिस को सूचित किया। साथ ही, उसने चोरों के बाहर निकलने के सभी रास्तों को गेट लगाकर बंद कर दिया। चोरों ने भी अंदर से दरवाजे की कुंडी लगा ली थी, जिसे समझदारी से खुलवाया गया। घर के अंदर से दो चोरों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 70,000 रुपये की नगदी बरामद की गई।
फरियादी बृजेश सिंह ठाकुर की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 133/25 धारा 305, 331(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी, जो घटनास्थल से भाग गया था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए दो बाल अपचारियों और आरोपी हरिराम को न्यायालय, रायसेन के समक्ष पेश किया गया। वहीं आइस्क्रीम वाले की सतर्कता से बड़ी चोरी की वारदात को रोका जा सका, जिसके लिए स्थानीय लोगों ने उक्त युवक की सराहना की है।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर