महुआखेड़ा गांव में बहन को चूड़ी-श्रृंगार का सामान दिलाना पड़ा महंगा, बहनोई और उसके साथियों ने पति-पत्नी को पीटा
-मामला दर्ज, सलामतपुर थाना क्षेत्र का मामला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुआखेड़ा में बहन को चूड़ी श्रृंगार सामग्री दिलाने की बात पर नाराज़ बहनोई ने अपने साथियों के साथ ईंट भट्टे पर काम करने वाले युवक व उसकी पत्नी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सांची अस्पताल से विदिशा रेफर किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीवानगंज चौकी प्रभारी एएसआई वरुण सक्सेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महुआखेड़ा गांव में हल्कू पटेल के ईंट भट्ठे पर काम करने वाले वीर सिंह नाथ (28) की बहन ग्राम अंबाडी से उसके पास आई हुई थी। इस दौरान वीर सिंह की पत्नी संतोषी बाई (23) ने अपनी ननद को बाजार से चूड़ी व श्रृंगार का सामान दिलाया। इसी बात से नाराज वीर सिंह का बहनोई राम सिंह अपने दो साथियों भगवान सिंह और जितेंद्र नाथ के साथ वीर सिंह के पास पहुंचा। विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों ने वीर सिंह और संतोषी बाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और डॉ सुरेंद्र शाक्य द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सांची सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए विदिशा रेफर किया गया है।दीवानगंज चौकी के प्रधान आरक्षक सुनील लोधी ने बताया कि फरियादी दंपती की शिकायत पर आरोपियों राम सिंह नाथ, भगवान सिंह नाथ और जितेंद्र नाथ के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर