पुरानी रंजिश को लेकर ससुर-दामाद पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
-सलामतपुर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, भेजा जैल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ़ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के थाना सलामतपुर के अंतर्गत ग्राम शाहपुर में एक पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया जब कुछ आरोपियों ने ससुर और दामाद पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में ससुर बादशाह खान और दामाद राजा खान गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों नसीमुद्दीन, रेहान और फहीम ने डंडों और फरसों से हमला कर दोनों को लहूलुहान कर दिया। हमले के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी के निर्देशन में चौकी प्रभारी वरुण कुमार सक्सेना तथा प्रधान आरक्षक गणेश राम रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इनका कहना है।
शाहपुर गांव में एक पुरानी रंजिश पर 3 आरोपियों ने ससुर और दामाद पर जानलेवा हमला कर दिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रायसेन न्यायालय में पेश किया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर