सलामतपुर पुलिस ने अवैध शराब के 21 क्वार्टर किए ज़ब्त
-नीनोद निवासी युवक सार्वजनिक रूप से बेचने ले जा रहा था शराब
-पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई को दिया अंजाम
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले में नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वाले आरोपियों के विरूद्ध रायसेन एसपी पंकज पांडे के दिशा निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सलामतपुर पुलिस को सूचना मिली की कोई व्यक्ति ढोलाघाट की पुलिया पर अवैध शराब थैले में भरकर बेचने ले जा रहा है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने तत्काल प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह राजपूत और आरक्षक राजू चौहान को मौके पर भेजा। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी व्यक्ति शराब की थैला लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी विशाल रैकवार पिता प्रकाश रैकवार हाल निवासी नीनोद को 21 देसी शराब के क्वार्टर जिनकी कीमत लगभग दो हज़ार एक सौ रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध 34(1)आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है। वहीं थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि नशामुक्त अभियान के तहत नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। स्कूल, कॉलेजों के आसपास स्थित दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। इसके अलावा होटल, ढाबा सहित अन्य स्थानों का भी आकस्मिक निरीक्षण कर जांच की जा रही है। जांच में नशीले, मादक पदार्थो का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं इनके खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही रोकथाम और जन समर्थन जुटाने के लिए गांव गांव जाकर स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
इनका कहना है।
ढोलाघाट पुलिया से एक आरोपी को अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। उसके पास से शराब के 21 क्वाटर ज़ब्त किए गए हैं। और आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य