दीवानगंज की कस्तूरी वाटिका में बल्ब लगाते समय करंट लगने से महिला घायल, सांची अस्पताल में भर्ती
-सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज कस्तूरी वाटिका की घटना
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवानगंज की कस्तूरी वाटिका में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर में अकेली महिला को बल्ब लगाते समय करंट लग गया, जिससे वह गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीवानगंज की कस्तूरी वाटिका निवासी कलाबाई पति कल्याण रैकवार घर पर अकेली थीं। वे बिजली का बल्ब बदल रही थीं, तभी अचानक करंट लग गया। करंट लगते ही वे ज़मीन पर गिर गईं, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई। महिला के गिरने की आवाज़ सुनकर आसपास के पड़ोसी दौड़े और तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सांची सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सलामतपुर थाना की दीवानगंज चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया है।
इनका कहना है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला को उसके घर में ही करंट लगने की जानकारी मिली थी।सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस से घायल महिला को सांची सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर