सलामतपुर पुलिस ने 180 ML अवैध शराब के 25 क्वार्टर किए ज़ब्त
-राजीवनगर निवासी युवक सार्वजनिक रूप से बेचने ले जा रहा था शराब
-पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई को दिया अंजाम
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले में नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वाले आरोपियों के विरूद्ध रायसेन एसपी पंकज पांडे के दिशा निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सलामतपुर पुलिस को सूचना मिली की कोई व्यक्ति शुक्ला कालोनी में पानी की टंकी के पास अवैध शराब थैले में भरकर बेचने ले जा रहा है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने तत्काल प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव और आरक्षक सौरभ रघुवंशी को मौके पर भेजा। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी शराब की थैला लेकर भागने लगा। प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने घेराबंदी की और आरोपी रोहित मांझी पिता राम सिंह मांझी निवासी राजीवनगर को 180 एमएल के 25 देसी शराब के क्वार्टर जिनकी कीमत लगभग दो हज़ार पांच सौ रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध 34(1)आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है। वहीं थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि नशामुक्त अभियान के तहत नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। स्कूल, कॉलेजों के आसपास स्थित दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। इसके अलावा होटल, ढाबा सहित अन्य स्थानों का भी आकस्मिक निरीक्षण कर जांच की जा रही है। जांच में नशीले, मादक पदार्थो का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं इनके खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही रोकथाम और जन समर्थन जुटाने के लिए गांव गांव जाकर स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
इनका कहना है।
राजीवनगर से एक आरोपी को अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। उसके पास से 180 एमएल शराब के 25 क्वाटर ज़ब्त किए गए हैं। और आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर