बरजोरपुर से सरार गांव तक बन रही CC रोड पर ठेकेदार की लापरवाही, मिट्टी के चलते पलटा ईंटों से भरा 407 वाहन
-ग्रामीणों ने की ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड के ग्राम बरजोरपुर से सरार गांव तक बन रही निर्माणाधीन सीसी रोड पर ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़क की साइट को भरने के लिए सीसी रोड पर मिट्टी डाली गई थी, जो हालिया बारिश के कारण पूरी सड़क पर फैल गई। इस फिसलन भरी स्थिति के चलते एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। ईंटों से भरा एक 407 वाहन असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि चालक को केवल मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पूरी सड़क पर मिट्टी की परत जम गई है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में खासी दिक्कतें हो रही हैं। रोजमर्रा के राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे चोटिल होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जल्द से जल्द सड़क की सफाई कराने और भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की अपील की है।ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क गांव के लिए मुख्य मार्ग है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही जनजीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।































साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर