मामू कॉलोनी साँची में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची नगर के शांत माने जाने वाले वार्ड 14 मामू कॉलोनी क्षेत्र में बीती रात एक होंडा शाईन बाईक चोरी की वारदात सामने आई है। वार्ड क्रमांक 14 स्थित जूबेर खान के घर के सामने खड़ी होंडा शाईन मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चुपचाप लेकर फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में असुरक्षा की भावना गहराने लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 जून की रात लगभग 12:30 बजे से सुबह 7:00 बजे के बीच की है। फरियादी जूबेर खान ने बताया कि उनकी होंडा शाईन मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी, जो सुबह तक गायब मिली। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर थाना साँची पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर मोका मुआयना किया और अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई (बी.एन.एस. 2023) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई इसके बाद घटना की विस्तृत जानकारी संकलित की गई। घटनास्थल थाना साँची से मात्र 500 मीटर दूर स्थित है, जहां पर फरियादी के घर के सामने से बाइक चोरी हुई। क्षेत्रवासी इस घटना से बेहद चिंतित हैं और उनका कहना है कि रात्रि गश्त की कमी के कारण चोरी की घटनाओं में इज़ाफा हो रहा है।पुलिस का कहना है कि आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदेह के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ने की बात कही जा रही है।स्थानीय लोगों की माँग सुरक्षा व्यवस्था हो सुदृढ़। इस वारदात के बाद स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने की माँग की है। नागरिकों ने यह भी कहना है कि नगर में लगातार छोटी-बड़ी चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों का विश्वास पुलिस व्यवस्था पर से उठता जा रहा है।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर