सलामतपुर पुलिस ने अवैध शराब के 20 क्वार्टर किए ज़ब्त
-आरोपी सार्वजनिक रूप से बेचने ले जा रहा था शराब
-पुलिस ने सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास से घेराबंदी कर कार्रवाई को दिया अंजाम
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले में नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वाले आरोपियों के विरूद्ध रायसेन एसपी पंकज पांडे के दिशा निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सलामतपुर पुलिस को सूचना मिली की कोई व्यक्ति सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास अवैध रूप से शराब बोरी में भरकर बेचने ले जा रहा है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने तत्काल थाने के एएसआई सुनील शर्मा और आरक्षक राहुल रघुवंशी को मौके पर भेजा। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी व्यक्ति शराब की बोरी लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी रामबाबू शर्मा पिता हरिनारायण शर्मा निवासी शुक्ला कालोनी को 20 देसी शराब के क्वार्टर जिनकी कीमत लगभग दो हज़ार रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध 34(1) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है। वहीं थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि नशामुक्त अभियान के तहत नशीली दवाओं एवं शराब का अवैध व्यापार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। स्कूल, कॉलेजों के आसपास स्थित दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। इसके अलावा होटल, ढाबा सहित अन्य स्थानों का भी आकस्मिक निरीक्षण कर जांच की जा रही है। जांच में नशीले, मादक पदार्थो का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं इनके खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही रोकथाम और जन समर्थन जुटाने के लिए गांव गांव जाकर स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
इनका कहना है।
रेलवे ओवरब्रिज के पास से एक आरोपी को अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। उसके पास से शराब के 20 देसी क्वाटर ज़ब्त किए गए हैं। और आरोपी के विरुद्ध 34(1) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी कामयाबी, एडवांस रिएक्टर ने रचा इतिहास
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
जबलपुर में गूंजा किसान मुद्दा, मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग