त्रिमूर्ति चौराहे पर सड़क का गड्ढा बना जानलेवा, आए दिन हो रहे हैं हादसे
-ग्रामीणों की मांग शीघ्र हो गड्डे का पेंचवर्क
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
त्रिमूर्ति चौराहे पर सड़क में हुए एक गहरे गढ्ढे की वजह से राहगीर आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। इस गड्ढे में पानी भर जाता है तो वाहन चालकों को गड्ढे होने का अंदाज़ नही लग पाता है। और वह दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। यह गड्ढा रायसेन की और जाने वाली सड़क के जोड़ पर स्तिथ है। स्थानीय रहवासी ऋतिक साहू ने बताया की सड़क में हुए गहरे गड्ढे के कारण प्रतिदिन मोटरसाइकिल चालक और पैदल राहगीर गिर कर घायल हो रहे हैं। बारिश का मौसम शुरू होने के बाद समस्या और बढ़ गई है। क्योंकि सड़क पर पानी भरा गया है। और गड्ढे होने का पता नही चल पाता है। कई बार शिकायत के माध्यम से ज़िम्मेदार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी गड्ढे का पेंचवर्क अभी तक नही हुआ है।
अत्यधिक दवाब के चलते बढ़ रहे हैं सड़क में गड्ढे---भोपाल से रायसेन होते हुए विदिशा जाने वाले सड़क मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दवाब रहता है। जिसकी वजह से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं यहां पर घटित हो रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही 1 मोटरसाइकिल चालक त्रिमूर्ति चौराहे वाले सड़क जोड़ पर गड्ढे में गिरकर घायल हो गया था। जिसको घायल अवस्था में सांची सिविल अस्पताल रेफर किया गया था। स्तिथि बिगड़ने पर युवक को भोपाल के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था। जहां अभी भी युवक का ईलाज चल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नेता सिर्फ चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं। फिर उसके बाद कभी पलट कर भी यहां नही आते। इसलिए गांवो में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। अब देखना होगा कि त्रिमूर्ति चौराहे वाली सड़क के गढ्ढे का पेंचवर्क कब तक हो पाता है।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर