मूंग चोरी के मामले में 2 साल से फरार स्थाई वारंटी नरसिंहगढ़ से गिरफ्तार, रायसेन न्यायालय में किया पेश
-मुखबिर की सूचना पर सलामतपुर पुलिस ने नरसिंहगढ़ से घेराबंदी कर वारंटी को किया गिरफ्तार
-बेरखेड़ी चौराहे से 13 जून 23 को चुराई थी मूंग की बोरियां, सीहोर मंडी में बेचते समय 2 आरोपी आए थे हिरासत में
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस ने दो साल पहले बेरखेड़ी चौराहे से मूंग की चोरी के मामले में फरार स्थाई वारंटी को नरसिंहगढ़ से घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी के दिशा निर्देशन में प्रधान आरक्षक गणेश रघुवंशी और दिनेश राजपूत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बुधवार के दिन आरोपी को रायसेन न्यायालय में पेश किया गया है। थाने से मिली जानकारी अनुसार 13 जून 2023 को फरियादी सुलेमान खां पुत्र सुल्तान खां निवासी बेरखेड़ी चौराहा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उनके खेत से खलियान में रखी पंद्रह क्विंटल मूंग में से दो क्विंटल बीस किलो मूंग जो चालीस चालीस किलो बोरियों में भरकर रखी थी को कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गए हैं। तत्कालीन थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए अज्ञात आरोपी के विरुद्ध 379 का मामला पंजीबद्ध कर तत्काल एक टीम जिसमें प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव, जितेन्द्र वर्मा और रोहित गोस्वामी शामिल थे का गठन किया। शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ इनपुट मिले की चोर मूंग को लोडिंग ऑटो में भरकर ले गए हैं। फिर जांच टीम को मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि आरोपी लोडिंग ऑटो एमपी04 एलडी 7966 से मूंग को सत्तर किलोमीटर दूर सीहोर मंडी में बेचने ले गए हैं। थाना प्रभारी से तत्काल टीम को सीहोर के लिए रवाना कर दिया। पुलिस ने सीहोर मंडी में घेराबंदी कर दो आरोपियों शिवम कुशवाहा पुत्र लखन सिंह कुशवाहा और मोनू अहिरवार पुत्र मुंशीलाल अहिरवार दोनों निवासी नीलबड़ भोपाल को लोडिंग ऑटो के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन मास्टरमाइंड काला उर्फ जावेद, शानू और कुट्टिन उर्फ अज़हरुद्दीन तीनों निवासी भोरासा बैरसिया जिला भोपाल जो बैरसिया थाने के रिकॉर्ड शुदा बदमाश हैं मौके से फरार होने में सफल हो गए थे। पुलिस ने वारदात के फरार स्थाई वारंटी मास्टरमाइंड अजहरुद्दीन निवासी भोरासा बैरसिया जिला भोपाल को नरसिंहगढ़ से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध 6 मामले दर्ज हैं। जिनमे से 5 मामले चोरी और 1 मामला जुए का दर्ज है।
बेरखेड़ी से चोरी किया मूंग 70 किमी दूर सीहोर मंडी में लगा रहे थे ठिकाने--- चोरी की वारदात में शामिल पांचों आरोपी चोरी की मूंग को बेचने के लिए 70 किलोमीटर दूर सीहोर मंडी तक पहुंच गए थे। मंडी में मूंग की नीलामी भी हो गई थी। इसे व्यापारी द्वारा 6700 रुपए क्विंटल के रेट से खरीदा गया था। थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने समझदारी करते हुए सीहोर मंडी इंस्पेक्टर और सीहोर थाना प्रभारी को मामले से अवगत कराते हुए लोडिंग ऑटो को रोककर रखने का बोल दिया। इस दौरान फरियादी सुलेमान खां के परिचित भी मौके पर नज़र बनाए हुए थे। वो भी लगातार अपडेट दे रहे थे। पुलिस एक घन्टे के अंदर सीहोर मंडी पहुंच गई और घेराबंदी कर दो आरोपियों शिवम और मोनू को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन वारदात के मास्टरमाइंड मोटरसाइकिल से दूर खड़े होकर देख रहे थे और मौके से फरार होने में सफल हो गए थे।
इनका कहना है।
2 साल से मूंग चोरी के मामले में फरार स्थाई वारंटी अजहरुद्दीन को नरसिंहगढ़ से घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध पहले से ही 6 मामले दर्ज हैं। आरोपी को बुधवार के दिन रायसेन न्यायालय में पेश किया गया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर|






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर