3 साल से एक्सीडेंट के मामले में फरार स्थाई वारंटी विदिशा से गिरफ्तार, रायसेन न्यायालय में किया पेश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस को एक ऐसे फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता मिली है जो 3 साल से एक्सीडेंट के मामले में फरार चल रहा था। फरार स्थाई वारंटी को विदिशा से मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सलामतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि रायसेन एसपी पंकज पांडे के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों को पकड़ने का अभियान जोरों पर चल रहा है। इसी कड़ी में 2022 तीन साल से मारपीट के मामले में फरार स्थाई वारंटी रजनीश विश्वकर्मा पिता गणेशराम विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी आरएमपी नगर टीलाखेड़ी विदिशा की मुखबिर से सूचना मिली कि वह विदिशा आया हुआ है। तत्काल थाने से प्रधान आरक्षक हेत सिंह मीणा और आरक्षक रोहित गोस्वामी को वारंटी को पकड़ने के लिए विदिशा भेजा गया। फरार वारंटी रजनीश को पुलिस के आने की भनक लग गई। वो भागने की ही फिराक में था। लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। शनिवार के दिन रजनीश को रायसेन न्यायालय में पेश किया गया है।
वारंटियों, आदतन अपराधियों, गुण्डा, जिला बदर बदमाशों, को चैक कर स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया--थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में स्थाई फरार वारंटियों की धरपकड और गुंडा, बदमाश सहित अपराधिक लोगों की निगरानी हेतु रात्रि गश्त की जा रही है।वहीं मध्य रात्रि में होटल, ढाबा, अस्पताल, एटीएम चेक किए और आकारण घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ सहित वाहनों को भी चेक किया गया।
इनका कहना है।
लगभग 3 साल से एक्सीडेंट के मामले में फरार स्थाई वारंट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर