बांसखेड़ा गांव में उत्पात मचा रहे 4 युवकों पर 170 की कार्रवाई, तहसील न्यायालय में किया पेश
-ग्रामीणों की सूचना पर सलामतपुर पुलिस ने की कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ़ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाने के बांसखेड़ा गांव में लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचा रहे चार युवकों को ग्रामीणों की सूचना पर सलामतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों ही युवकों पर धारा 170 बीएनएस की कार्रवाई कर सांची टप्पा तहसील न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से चारों ही युवकों को जमानत पर छोड़ दिया गया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बांसखेड़ा गांव में सुनील शाक्या पिता भारत सिंह शाक्या, राजकुमार शाक्या पिता ब्रजकिशोर शाक्या, रोहित सिंह पिता नारायण सिंह और शाहरुख पिता सलीम गांव की शांति भंग कर उत्पात मचा रहे थे। परेशान होकर ग्रामीणों ने थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने तत्काल थाने से पुलिस बल बांसखेड़ा गांव भेजा। जहां पर चारों युवक ग़दर मचाते लड़ाई झगड़ा करते हुए मिल गए। पुलिस चारों युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। और चारों के खिलाफ धारा 170 बीएनएस की कार्रवाई करते हुए सांची टप्पा तहसील न्यायालय में पेश कर दिया। जहां से सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।






























सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप