लखनऊ के युवकों को हलाली डैम पर पिकनिक मनाना पड़ा महंगा, कार का कांच तोड़कर अज्ञात बदमाश ले उड़े बैग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रविवार को हलाली डैम मिनी पचमढ़ी ब्लू वॉटरफॉल घूमने आए लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पांच युवकों के साथ बड़ी वारदात हो गई। अज्ञात चोरों ने उनकी कार के गेट का कांच तोड़कर बैग चोरी कर लिए। पीड़ित युवकों के अनुसार, बैग में कपड़े, पैसे, पहचान पत्र और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था, जिसकी चोरी होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवकों ने सलामतपुर थाने में पहुंचकर अपनी पीड़ा बताई। पुलिस ने उन्हें बताया कि यह इलाका खामखेड़ा चौकी, जिला विदिशा क्षेत्र में आता है। खामखेड़ा पुलिस चौकी जाने की सलाह दी गई, इसके बाद पीड़ित युवक खामखेड़ा चौकी की ओर रवाना हुए। गौरतलब है कि रोक के बाद भी बारिश के मौसम में हलाली डैम और छोटी पचमढ़ी ब्लू वॉटरफॉल पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसी दौरान असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं और आए दिन वाहनों के कांच तोड़कर सामान व मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे