भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 के कुल्हाड़िया में स्थित हड्डी फैक्ट्री की बदबू से लोग परेशान
-कई बार शिकायतों के बाद भी नही हुआ समस्या का समाधान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर बेरखेड़ी चौराहे के आगे कुल्हाड़िया स्थित हड्डी फैक्ट्री से उठ रही बदबू ने राहगीरों और किसानों की जिंदगी दूभर कर दी है। फैक्ट्री से निकलने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के खेतों में काम करना किसानों के लिए मुश्किल हो गया है। वहीं, हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को भी इस बदबू की वजह से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत वे कई बार पंचायत स्तर पर कर चुके हैं। पंचायत द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस भी दिए गए, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस संबंध में जब आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हड्डी फैक्ट्री से बदबू आना काफी पुरानी समस्या है। इसकी बदबू ने जीना दुश्वार कर रखा है। बदबू की वजह से खाना तक नही खा पाते हैं। बच्चे भी परेशान हैं। फेक्ट्री की बदबू काफी दूर गांव तक पहुंच जाती है। कई बार शिकायत के माध्यम से ज़िम्मेदार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन की कार्रवाई से लोगों को इस बदबू से कब तक राहत मिलती है।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे