मध्य भारत फैक्ट्री दीवानगंज के धुएं की जांच के लिए रायसेन एसडीएम ने किया निरीक्षण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
दीवानगंज स्थित मध्य भारत फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं की शिकायत पर बुधवार को एसडीएम रायसेन मुकेश सिंह ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उनके साथ नायब तहसीलदार नियति साहू, बीएमओ सांची रवि राठौर भी मौजूद रहे। यह कार्रवाई एक निजी स्कूल द्वारा की गई शिकायत के बाद की गई है। एसडीएम ने फैक्ट्री पहुंचकर सभी कर्मचारियों से प्रदूषण संबंधी सवाल पूछे और निरीक्षण के दौरान पंचनामा तैयार किया। फैक्ट्री से संबंधित सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री के अंदर एक-एक बिंदु पर जांच की गई ताकि प्रदूषण के स्रोत की पुष्टि हो सके।
मौके पर दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, प्राइवेट स्कूल के रेज़ी मैनेजर और पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक को भी बुलाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सभी ने बताया कि पहले फैक्ट्री के धुएं से छात्रों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो रही थीं, लेकिन वर्तमान में ऐसी कोई समस्या नहीं है। एसडीएम मुकेश सिंह ने फैक्ट्री से जुड़े सभी कागजातों के साथ संबंधित अधिकारियों को अगली सुबह एसडीएम कार्यालय बुलाया है, ताकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। गौरतलब है कि पिछले वर्ष जुलाई-अगस्त के महीनों में निजी स्कूल द्वारा कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया था कि फैक्ट्री की चिमनी से निकलने वाला धुआं छात्रों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। इसी मुद्दे को लेकर पीएमश्री स्कूल और प्राइवेट स्कूल द्वारा पंचायत स्तर पर भी शिकायत की गई थी।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर