"IND28 न्यूज़ की खबर का असर" 6 करोड़ के रेलवे ओवरब्रिज के जानलेवा गड्ढों की अधिकारियों ने ली सुध,गड्ढों को किया बंद
-काफी समय से गड्ढों की वजह से आए दिन हो रहे थे हादसे
-भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज का मामला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के सलामतपुर रेल्वे ओवरब्रिज की सड़क में हुए 8-8 इंच गहरे गड्ढों की वजह से राहगीर आए दिन हादसे का शिकार हो रहे थे। इन गड्ढों में पानी भर जाता है तो वाहन चालकों को गड्ढे होने का अंदाज़ नही लग पाता था। और वह दुर्घटना का शिकार हो जाते थे। इस जन समस्या की खबर 7 अगस्त को IND28 न्यूज़ वेबसाइट ने 6 करोड़ के ओवरब्रिज में हुए 8-8 इंच गहरे गड्ढे, हादसों को दे रहे न्यौता शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को ज़िम्मेदार नींद से जागे और इन गहरे गड्ढों की मरम्मत डामर से कर उन्हें बंद कर दिया गया है। स्थानीय रहवासी साजिद खान, रातातलाई सरपंच रघुवीर सिंह मीणा, अशोक त्रिपाठी, प्रदीप यादव, संजीव यादव, हसन मंसूरी, दीपक अहिरवार, महेश सेन ने समस्या का समाधान होने पर IND28 न्यूज़ वेबसाइट का आभार व्यक्त करते हुए बताया की रेलवे ओवरब्रिज सड़क में हुए 8-8 इंच गहरे गड्ढों के कारण प्रतिदिन मोटरसाइकिल चालक और पैदल राहगीर गिर कर घायल हो रहे थे। बारिश का मौसम शुरू होने के बाद समस्या और बढ़ गई थी। क्योंकि सड़क पर पानी भरा गया है। और गड्ढे होने का पता नही चल पाता है। कई बार शिकायत के माध्यम से ज़िम्मेदार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी गड्ढों का पेंचवर्क अभी तक नही हो रहा था। लेकिन IND28 न्यूज़ वेबसाइट पर खबर लगने के बाद स्टेट हाइवे एमपीआरडीसी के ज़िम्मेदार अधिकारी नींद से जागे और गुरुवार को गड्ढों की मरम्मत कर बंद कर दिया गया है।






























सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप