भोपाल के राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में हुआ म.प्र.आलोक संघ की कार्यकारिणी का गठन
सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
म.प्र.आलोक संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें भोपाल की कामिनी राजपूत को महिला प्रदेश अध्यक्ष की कमान, रायसेन के रघुवीर भदौरिया उपाध्यक्ष एवं संधीर सिंह लोधी महासचिव निर्वाचित हुए। गत दिवस आलोक के मुख्य मार्गदर्शक कमिश्नर जीएसटी लोकेश कुमार लिल्हारे के मार्गदर्शन में भोपाल में आयोजित अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ आलोक के आठवें राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह, मार्गदर्शन कार्यक्रम एवं मध्य प्रदेश आलोक कार्यकारिणी के गठन में जहां मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा, मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, ग्रामीण विकास एवं पंचायत श्रम विभाग, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता विभाग, राज्य मंत्री धर्मेन्द्र लोधी पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एटा विधायक विपिन डेविड वर्मा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, आलोक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंतलाल दमाहे, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष कैलाश बाई लोधा, अध्यक्ष, राष्ट्रीय परामर्श दात्री समिति दिगपाल सिंह, अध्यक्ष राष्ट्रीय आयोजन समिति नरपतसिंह, अध्यक्ष राष्ट्रीय निर्वाचन समिति डॉ. लालचंद्र राजपूत, पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय परामर्श दात्री समिति डॉ विजय बरैया लोधी, प्रदेश अध्यक्ष इंजी. आरएस लोधी एवं उपस्थिति समाजबंधुओं द्वारा देशभर के कक्षा 10वी 12वीं में 90% से अधिक अंक लाने वाले 500 से अधिक प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। वहीं सैकड़ो, नवोदय में चयनित बच्चें, अन्य विधाओं वाले नीट, आईआईटी,जेईई,एसएससी एवं खेल आदि प्रतियोगी परीक्षा में चयनित बच्चों के साथ नव नियुक्त एवं सेवा निवृत अधिकारी,कर्मचारीयों, जनप्रतिनिधिगण व समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया। सम्मान सामग्री में बच्चों को बैग, वीरांगना अवंती बाई की तस्वीर, मेडल, शील्ड, पेन, डायरी, पानी की बोतल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी के साथ आलोक मध्य प्रदेश कार्यकारिणी का लोकतांत्रिक प्रक्रिया द्वारा निर्वाचन संपन्न हुआ, सर्वसहमति से मध्य प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवीन कार्यकारिणी इस प्रकार है--प्रदेश अध्यक्ष महिला कामिनी राजपूत, प्रदेश कार्यालय महासचिव, दुर्गा सुलाखे, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमलता लोधी, रितु कौशल, गोरेलाल राजपूत, सीताराम पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष बीएम नरवरिया, नारायण सिंह ठाकुर, बृजेश सिंह लोधी, गोविंद लोधी, खलक सिंह महातो, हरनाम सिंह पटेल, रघुवीर सिंह भदौरिया, यशपाल सिंह पटेल, रामकिशोर पटेल, शिव कुमार सिंगरौल, प्रदेश महासचिव योगेंद्र सिंह राजपूत, जितेंद्र सिंह राजपूत, लोधी राजेश नगपुरे, ओमप्रकाश नगपुरे, फूल सिंह राजपूत, मुन्नालाल वर्मा, संधीर सिंह लोधी, राजकुमार पटेल, कौशल सिंह धूप सिंह लोधी,नंदपालसिंह, प्रदेश संगठन सचिव कमल सिंह लोधी, चंद्रभान सिंह लोधी, मांगीलाल लोधी, तानसिंह पटेल, काशीराम नरवरिया, हरगोविंद लोधी, जय सिंह नरवरिया, अनोस बसोने, डॉ अनिल कुमार राजपूत, जगमोहन लोधी, कौशलेंद्र सिंह लोधी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आर लोवंशी, विपिन नरवरिया, मनीराम पटेल, मनोज कुमार वर्मा, बाबू सिंह लोधी, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, विमलेश लोधी, घनश्याम बेसोने, हरिकांता लिल्हारे, गुलाब सिंह सिंगरौले, ममता वर्मा, गुलाब सिंह ठाकुर, बालसिंह ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर, प्रदेश प्रमोटर बालक दास ठाकुर चुने गए, अध्यक्ष राष्ट्रीय निर्वाचन समिति डॉ. लाल चंद्र राजपूत द्वारा नव निर्वाचित समस्त पदाधिकारीयों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । समस्त प्रदेश पदाधिकारियों को आलोक संघ एवं महासभा परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।































साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर