3 दिन से युवक लापता, परिजन परेशान, पुलिस से लगाई गुहार
-सलामतपुर थाने के खेरुआटोला गांव का मामला
-पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर, युवक की तलाश शुरू की
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र के खेरुआटोला गांव से एक युवक लापता हो गया है। जिसकी तलाश में परिजन काफी परेशान हो रहे हैं। अब लापता युवक की पत्नी ने सलामतपुर पुलिस से उसके पति को ढूंढने की गुहार लगाई है। थाने के प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि जानकी बाई पत्नी पहलवान आदिवासी निवासी खेरुआटोला ने थाने में अपने पति पहलवान आदिवासी उम्र 33 वर्ष के लापता होने की सूचना पुलिस को दी है। जानकी बाई ने बताया कि उसके पति पहलवान आदिवासी 15 अगस्त की देर रात तीन बजे से साढ़े तीन बजे के बीच घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं। मुक्तापुर गांव के महाराज रवि चौबे ने पहलवान सिंह को मेन रोड की तरफ जाते हुए देखा है। पीड़ित की सूचना पर गुम इंसान का मामला कायम कर पहलवान आदिवासी युवक की तलाश में आसपास थाना क्षेत्रों में फ़ोटो भेजकर जानकारी जुटाई जा रही है।
युवक पिछले साल भी बिना बताए हुआ था लापता--पहलवान आदिवासी खेरुआटोला गांव में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है। और उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पहलवान सिंह पिछले साल भी घर से बिना बताए लापता हो गया था। और बाद में खुद ही वापस घर आ गया था। लेकिन पत्नी जानकी बाई ने बताया कि 15 अगस्त की देर रात उसके पति बिना बताए कहीं चले गए हैं। काफी तलाश के बाद भी उनका कहीं पता नही चल रहा है। घर में सब परिजन परेशान हैं।
इनका कहना है।
15 अगस्त की देर रात खेरुआटोला गांव से एक युवक लापता हो गया है। जिसका अभी तक कहीं सुराग नही लगा है। पत्नी जानकी बाई ने 3 बाद थाने में सूचना दी है। गुम इंसान का मामला दर्ज किया है। युवक का फ़ोटो आसपास थानों में भेजकर तलाश की जा रही है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे