मुश्काबाद-शक्ति टोला सड़क भ्रष्टाचार के कारण गड्ढों में तब्दील, ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित
-88 लाख रुपए की लागत से बनाई गई सड़क में जगह-जगह हुए गड्ढे,प्रशासन से सुधार की मांग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड के ग्राम मुश्काबाद से शक्ति टोला तक बनी लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 88 लाख रुपए की लागत से बनाई गई इस सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण केवल एक साल पहले ही हुआ था, लेकिन अब यह तालाब नुमा गढ़ों में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया गया और भ्रष्टाचार किया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सुधार और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस सड़क की स्थिति के कारण गांवों में आवाजाही मुश्किल हो गई है और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
इनका कहना है।
मुश्काबाद से शक्ति टोला तक रोड निर्माण का कार्य भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने घटिया सामग्री से रोड डाली है। जो कुछ समय भी नही टिक पाई। और जगह-जगह से उखड़ गई और गहरे गड्ढे भी हो गए। इस की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में करी है।
समीर खान, ग्रामीण शक्ति टोला गांव।
88 लाख रुपये की पीएम सड़क का घटिया निर्माण करके ठेकेदार गायब हो गया। सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। रोड निर्माण कार्य नियमों को ताक में रखकर किया गया है। अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नही की गई है।
भगवान सिंह, ग्रामीण शक्ति टोला गांव






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे