जमुनिया इंदिरा आवास टोला में गहराया पेयजल संकट, लाखों की नल-जल योजना ठप, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिया के इंदिरा आवास टोला में भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। यहां के हैंडपंप सूख जाने से ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोग दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नल-जल योजना के तहत लाखों रुपए खर्च किए गए थे, लेकिन पीएचई विभाग, ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह योजना आज तक शुरू ही नहीं हो सकी। योजना कागजों में ही सीमित रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इस मामले में सरपंच प्रतिनिधि राकेश आदिवासी ने बताया कि समस्या की जानकारी कई बार पीएचई विभाग को दी गई, लेकिन विभाग द्वारा योजना को पंचायत को हैंडओवर करने की बात कही जा रही है। उनका कहना है कि जब योजना अधूरी और जर्जर हालत में है तथा आज तक चालू नहीं हुई, तो उसे पंचायत कैसे अपने जिम्मे ले सकती है। पहले योजना को पूर्ण कर चालू किया जाए, उसके बाद ही हैंडओवर संभव है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद उन्हें पानी जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। वर्तमान में पूरा टोला सूखे हैंडपंपों के सहारे है, जो गर्मी के चलते जवाब दे चुके हैं। समस्या से परेशान सरपंच प्रतिनिधि ने कलेक्टर रायसेन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की

सांची जनपद के सुनारी सलामतपुर में आज होगा जल गंगा संवर्धन अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ
कुलहाड़िया बिजली घर के सामने गेहूं से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर-क्लीनर घायल
जमुनिया इंदिरा आवास टोला में गहराया पेयजल संकट, लाखों की नल-जल योजना ठप, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
कायमपुर में घरों के पीछे जंगल में लगी आग से मची अफरा-तफरी, देर से पहुंची फायर ब्रिगेड पर उठे सवाल