बहन से राखी बंधवाने घर लौट रहे युवक की रास्ते में मौत, भाई की जगह पहुंची मौत की खबर
-बड़ोदरा गुजरात से पन्ना जा रही यात्री बस में बेरखेड़ी चौराहे पर हुआ हादसा
-बीमारी के चलते हुई है यात्री की मौत, सलामतपुर थाने के बेरखेड़ी चौराहे की घटना
-शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रक्षाबंधन से पहले ही बड़ी बहन से राखी बंधवाने घर जा रहे इकलौते भाई की बस से उतरते समय बीमारी से मौत हो जाने पर बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। यह हादसा बड़ोदरा गुजरात शहर से पन्ना जा रही विजय विक्रम ट्रेवल्स बस में बेरखेड़ी चौराहे पर हुआ है। सलामतपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की बस में सफर के दौरान खाना खाने के लिए ढाबे पर उतरते समय बीमारी से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही बेरखेड़ी चौराहे के गुरुनानक ढाबे पर पहुंचे तो विजय विक्रम ट्रेवल्स बस एमपी 19 पी 1772 के कंडक्टर पुष्पेंद्र ने बताया कि बस में बुधवार को बड़ोदरा गुजरात से रामपाल पटेल पिता अर्जुन पटेल निवासी हीरापुर जिला पन्ना जाने के लिए सवार हुआ था। गुरुवार को रास्ते में जब बेरखेड़ी चौराहे के गुरुनानक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके तो रामपाल पटेल भी खाना खाने उतरे तो उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग का मामला कायम कर शव का पोस्टमार्टम सांची सिविल अस्पताल में कराने के बाद शुक्रवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इकलौती बहन से राखी बंधवाने जा रहा था युवक--रामपाल पटेल बड़ोदरा गुजरात की किसी फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। वह रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए बुधवार के दिन फैक्ट्री से छुट्टी लेकर अपने घर हीरापुर जिला पन्ना जा रहा था। रामपाल पटेल की एक ही बड़ी बहन लीलावती पटेल है। जो रक्षाबंधन त्यौहार की वजह से अपने घर आ गई थी और घर पर भाई के आने के इंतेज़ार में बैठी थी। लेकिन भाई तो घर पहुंचा नही उसकी मौत की खबर ज़रूर घर पहुंच गई। और उसकी मां का देहांत भी हो चुका है। घर में सिर्फ बुजुर्ग पिता ही बचे हैं। बहन की भी शादी रामावतार पटेल निवासी ग्राम सूरजपुरा थाना सुनवानीकलां जिला पन्ना में लगभग 20 साल पहले हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रामपाल की तबियत पहले से ही खराब थी। और जब वह गुरुवार के दिन रास्ते में बेरखेड़ी चौराहे पर खाना खाने के लिए ढाबे पर उतरा तो उसकी वहीं मौत हो गई। वहीं भाई की मौत की खबर सुनकर बहन लीलावती पटेल का रो-रोकर बुरा हाल है।
इनका कहना है।
बस में सवार होकर बड़ोदरा गुजरात से हीरापुर पन्ना जा रहे रामपाल पटेल की बेरखेड़ी चौराहे पर खाना खाने के लिए ढाबे पर उतरते समय बीमारी की वजह से मौत हो गई। मर्ग का मामला कायम कर जांच में लिया है। वहीं पीएम के बाद शव शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण
गावस्कर ने मुकुल की जमकर सराहना, पूरन की फॉर्म पर उठाए सवाल
UNFPA की Honorary Ambassador कृति सैनन का भोपाल दौरा, शिक्षा से लेकर पंचायत स्तर तक बदलाव देखे