युवक को पत्नी के साथ देख गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, कंधे पर आई गंभीर चोटें
-पत्नी काफी समय से किराए का कमरा लेकर पति से रह रही है अलग
-दो सगे भाइयों पर सलामतपुर पुलिस ने किया मामला दर्ज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाने के पास किराए का कमरा लेकर पति से अलग रह रही पत्नी को एक अन्य युवक के साथ अकेला देखकर पति ने अपने भाई के साथ मिलकर युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले से युवक के कंधे पर गहरा घाव हो गया। युवक को गंभीर हालत में सांची अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को विदिशा के जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जहां युवक की जान अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। सलामतपुर थाने के प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने के पास किराए का कमरा लेकर रहने वाली रेखा यादव के घर उसका रिश्तेदार जीतेन्द्र यादव पिता नारायण सिंह यादव उम्र 24 साल निवासी तिजालपुर उधारी के रुपये लेने आया था। तभी रेखा यादव का पति वीरेन्द्र सिंह यादव व उसका भाई वीर सिंह यादव पिता लालाराम यादव निवासी तिजालपुर आ गए और जीतेन्द्र यादव को पत्नी के साथ अकेला देखकर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। हमले में जीतेन्द्र यादव को कंधे के पास गहरा घाव हो गया। फरियादी जीतेन्द्र यादव की रिपोर्ट पर आरोपी वीरेन्द्र सिंह यादव और उसके भाई वीर सिंह यादव निवासी तिजालपुर के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1), 3/5 बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
इनका कहना है।
जीतेन्द्र यादव को वीरेन्द्र सिंह यादव और उसके भाई वीर सिंह यादव निवासी तिजालपुर ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। जीतेन्द्र के कंधे के पास गहरा घाव हो गया। उसे सांची फिर विदिशा जिला चिकित्सालय भर्ती किया है। दोनों सगे भाइयों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर