पग्नेश्वर में समर्थन मूल्य केंद्र पर अव्यवस्था से नाराज किसानों ने किया चक्काजाम, सर्वेयर पर वसूली के आरोप
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जिले के सांची मार्ग स्थित ग्राम पग्नेश्वर के आशीष वेयरहाउस में संचालित समर्थन मूल्य गेहूं उपार्जन केंद्र पर अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज किसानों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि केंद्र पर तैनात सर्वेयर द्वारा तौल के दौरान अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही है। पैसा नहीं देने पर प्रति कुंडल एक किलो तक “मिट्टी” बताकर कटौती की जा रही है। एक किसान ने बताया कि उसने 60 कुंडल गेहूं की तुलाई कराई, जिसमें 60 किलो तक कटौती कर दी गई। इस तरह की कार्रवाई से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28

दीवानगंज में भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर किसानों का चक्काजाम, 3 किमी लंबे जाम में फंसे सैंकडों वाहन
पग्नेश्वर में समर्थन मूल्य केंद्र पर अव्यवस्था से नाराज किसानों ने किया चक्काजाम, सर्वेयर पर वसूली के आरोप
सांची विश्वविद्यालय ने लगाया भगवंतपुर में स्वास्थ्य शिविर, एनीमिया एवं लू से बचाव के बताए उपाय
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील