सांची विश्वविद्यालय ने लगाया भगवंतपुर में स्वास्थ्य शिविर, एनीमिया एवं लू से बचाव के बताए उपाय
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए ग्राम भगवन्तपुर कॉलोनी ग्राम पंचायत शाहपुर, जिला रायसेन में मंगलवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कुलसचिव प्रो रामनिवास गुप्ता के निर्देशन में विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वास्थ्य परीक्षणशिविर के दौरान कुल 65 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान उनकी सामान्य बीमारियों की जाँच की गई एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
एनीमिया जागरूकता--महिलाओं में बढ़ती खून की कमी (एनीमिया) की समस्या को देखते हुए, उन्हें इससे बचाव के तरीके बताए गए। डॉ. अंजलि दुबे ने खान-पान में सुधार और आयरन युक्त आहार के महत्व पर जोर दिया।
आयुर्वेदिक जीवनशैली--- ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेदिक आहार-विहार अपनाने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि वे प्राकृतिक तरीके से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकें।
ग्रीष्म ऋतु एवं हीट स्ट्रोक---वर्तमान में बढ़ती गर्मी को देखते हुए हीट स्ट्रोक (लू) से बचाव के विशेष उपाय साझा किए गए। ग्रामीणों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और लू के लक्षणों को पहचानने के बारे में जागरूक किया गया।
सफल संचालन---यह शिविर सहायक चिकित्सक डॉ. अंजलि दुबे और उनकी टीम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय की इस पहल को ग्राम वासियों का भरपूर समर्थन और सकारात्मक प्रतिसाद मिला। ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर इस प्रकार के शिविरों के आयोजन से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी गोद लिए गए गांवों में इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे।

दीवानगंज में भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर किसानों का चक्काजाम, 3 किमी लंबे जाम में फंसे सैंकडों वाहन
पग्नेश्वर में समर्थन मूल्य केंद्र पर अव्यवस्था से नाराज किसानों ने किया चक्काजाम, सर्वेयर पर वसूली के आरोप
सांची विश्वविद्यालय ने लगाया भगवंतपुर में स्वास्थ्य शिविर, एनीमिया एवं लू से बचाव के बताए उपाय
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील