नशे से दूरी है जरूरी जन जागरूकता अभियान में सलामतपुर थाना प्रभारी ने स्कूली छात्र छात्राओं को दी जानकारी
-जिले में 30 जुलाई तक आयोजित होंगी जागरूकता गतिविधियां
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए जाने वाले वृहद जन-जागरूकता अभियान नशे से दूरी है जरूरी के तहत गुरुवार को खोहा हाईस्कूल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, एएसआई रमेश रैकवार, महिला आरक्षक हिमांशी राजपूत और आरक्षक रोहित गोस्वामी और स्कूल प्राचार्य सहित स्टॉफ़ मौजूद रहा। पुलिस ने छात्र-छात्राओं को बताया कि स्वस्थ्य रहना है तो नशे से दूर रहना होगा। नशा स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक हानि भी पहुंचाता है। सभी को नशामुक्त भारत बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई गई। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 30 जुलाई तक चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य किशोरों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना, उन्हें इस लत से दूर रखना और जो लोग पहले से नशे की गिरफ्त में हैं, उन्हें उचित परामर्श और सहयोग प्रदान कर पुनर्वास की दिशा में मार्गदर्शन देना है। अभियान के तहत 30 जुलाई तक स्कूल-कॉलेज में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस जन-जागरूकता अभियान में विभिन्न शासकीय विभाग, गैर-सरकारी संगठन, धर्माचार्य, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, और ग्राम एवं नगर सुरक्षा समितियाँ सक्रिय रूप से भाग लेंगी। समाज के सभी वर्गों के सहयोग से समाज के हर वर्ग तक संदेश पहुँचाया जाएगा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे समाज को प्रभावित करता है इससे दूरी रखना बहुत आवश्यक है। यह अभियान स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों और डिजिटल माध्यमों के ज़रिए जन-जागृति फैलाने का कार्य करेगा। इस मौके पर सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर