मुड़ियाखेड़ा में जर्जर पुराने पंचायत भवन का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला, कब जागेगा प्रशासन ?
-जर्जर भवन बना खतरे की घंटी, बड़ा हादसा टला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत मुड़ियाखेड़ा स्थित शाला प्रांगण में बने पुराने पंचायत भवन का बड़ा हिस्सा बीती रात भरभराकर गिर गया।गनीमत यह रही कि हादसा रात में हुआ, अन्यथा दिन में स्कूल परिसर में मौजूद दर्जनों मासूम बच्चे इसकी चपेट में आ सकते थे।यह भवन वर्षों से जर्जर स्थिति में था और ग्रामीणों एवं शिक्षकों द्वारा प्रशासन को कई बार लिखित में आवेदन देकर चेताया गया था, बावजूद इसके जिम्मेदारों ने मौत को बुलावा दे रहे इस ढांचे को नजरअंदाज कर दिया। अब जब भवन का एक हिस्सा गिर चुका है, तब तात्कालिक तौर पर तारबंदी कर खानापूर्ति कर दी गई है।
क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है--शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन हर बारिश में और भी कमजोर होता जा रहा है और कभी भी पूरी तरह ढह सकता है। इसके बावजूद न तो कोई स्थायी समाधान किया गया है और न ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है। इस विद्यालय में कक्षा पहली से आठवीं तक के नन्हे छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। ऐसी स्थिति में यदि जल्द से जल्द इस भवन को हटाया नहीं गया, तो एक छोटी सी लापरवाही कई मासूम जिंदगियों को लील सकती है। प्रशासनिक उदासीनता और लापरवाही की यह बानगी एक दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। समय रहते जिम्मेदारों को चेत जाना चाहिए और इस जर्जर भवन को तत्काल हटाकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर