शहीदों को याद कर मनाया स्वतंत्रता दिवस, शान से लहराया तिरंगा
-स्कूली बच्चों ने नगर के मुख्य मार्गों से निकली प्रभात फेरी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
नगर में हर्षोल्लास के साथ जगह-जगह शहीदों को याद कर आनबान शान से तिरंगा लहराया गया। ब्राइट फ्यूचर स्कूल, यूनिक कैरियर स्कूल सहित अन्य स्कूलों के द्वारा बच्चों की प्रभात फेरी भी निकाली गई। बारिश का मौसम होने के बाद भी नगर में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूल सहित ग्राम पंचायतों में झंडावंदन कर राष्ट्रगान के बाद मिठाई वितरित की गई। थाना सलामतपुर में प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, दीवानगंज चौकी में एएसआई सुनील शर्मा, वेयर हाउस में प्रबंधक विजेन्द्र कुमार उइके, विद्युत मंडल कार्यालय में मनीष श्रीवास्तव, एसबीआई में मैनेजर सिद्धार्थ महाले, खाद गोडाउन में अदीब अतीक खान, अस्पताल में डॉ. रामया सक्सेना, ग्राम पंचायत सुनारी में सरपंच लक्ष्मी बाई शेर सिंह, रातातलाई में सरपंच रघुवीर मीणा, सोयायटी में प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी, दीवानगंज सोसायटी में प्रबंधक देवेन्द्र मीणा, पगनेश्वर सोसायटी में नवल मेहरा, सांची सोसायटी में नरेश राजपूत, मुडियाखेड़ा में सिया बाई , शाहपुर पंचायत में मोहन किशोर, खोहा पंचायत में कालूराम मीणा, मेढ़की पंचायत में सरपंच संगीता रावत, सेमरा पंचायत में सरपंच भानु लोधी, नरखेड़ा पंचायत में सरपंच रामदयाल लोधी, हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य अक्षय गोयल ने अपने अपने संस्थानों सहित ग्रामीण अंचलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वहीं सलामतपुर के सुभाषनगर के दुर्गा चौक पर भी शहीदों को याद कर झंडावंदन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों से झंडावंदन किया जिसमें भाजपा नेता हरीश मालवीया और नगर के गणमान्य जन, महिलाएं व बच्चे सम्मिलित हुए।




































शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे