रेल लाइन पर काम होने से मुश्काबाद रेलवे गेट 1 से 5 जून तक बंद, आधा दर्जन गांवों के लोग होंगे परेशान
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत मुश्काबाद स्थित रेलवे गेट को रेलवे लाइन पर चल रहे कार्य के चलते 1 जून से 5 जून तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। इस अस्थायी बंदी से सत्ती, बांसिया, हिनोतिया समेत आधा दर्जन गांवों के लोगों के आवागमन पर प्रभाव पड़ेगा। रेलवे विभाग ने पत्र जारी कर इस संबंध में जानकारी दी है।जिसमें स्पष्ट किया गया है कि सुरक्षा कार्यों के चलते रेलवे गेट को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। इससे न केवल ग्रामीणों का दैनिक आवागमन बाधित होगा, बल्कि क्षेत्र में आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग होने वाला घोड़ाचौक वाला रास्ता भी व्यवहारिक नहीं है, क्योंकि वहां रेलवे के अंदर से गुजरने वाली पुलिया में अक्सर पानी भरा रहता है, जिससे वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में एम्बुलेंस या अन्य आपातकालीन वाहन भी प्रभावित हो सकते हैं।

महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान