सांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूखाकरार गांव से 13 पेटी अवैध शराब ज़ब्त
-सांची, नगर के समीप ग्राम सूखा करार मैं चोरी से बेची जा रही अवैध शराब
-13 पेटी शराब सांची पुलिस ने ज़ब्त कर बड़ी सफलता हासिल की
-आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट की कार्रवाई
दिनेश जोशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सूखा करार गांव में सांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध शराब ज़ब्त की है। थाना प्रभारी नितिन अहिरवार ने बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी की सूखा करार गांव में अवैध रूप से कुछ लोगों द्वारा शराब विक्रय की जा रही है गुरुवार को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध शराब की 13 पेटी ज़ब्त की गई है । इस मामले में गांव के और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं हमारे द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आरोपी प्रदीप लावरिया के विरुद्ध धारा 34/2 आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कार्यवाही की जा रही है। सांची क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधों में पिछले 4 महीने में कमी देखने मिली है। जुआ सट्टा जैसे अपराधों पर थाना प्रभारी ने अंकुश लगा के रखा है। और जो लोग मिली भगत करके अपना कारोबार चलाते थे अब नहीं कर पा रहे हैं। वैसे नगर में कहीं-कहीं चोरी चोरी सट्टे का कारोबार अभी भी चल रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि हम अपराधों पर निरंतर नजर रखते हैं जो लोग चोरी से गलत काम कर रहे हैं उनके विरुद्ध भी मैं शीघ्र कार्रवाई करूंगा।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर